बहजोई। बेटे की बरामदगी को लेकर महिला कलक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठी। थाना रजपुरा के गांव मारगपुर निवासी महिला उर्मिला पत्नी राम किशोर ने बताया कि बीते दो वर्ष से कुछ लोग उसके बेटे शिवाजी को अपने साथ ले गए थे। इसके बाद बेटे का पता नहीं चला। पुलिस से भी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक बेटे की बरामदगी नहीं हो सकी है। मजबूरन बुधवार को एक बजे से कलक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठना पड़ा। रात नौ बजे तक महिला कलक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठी रही।