फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद को लेकर युवा भाजपाइयों में धमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिले की सत्तारूढ़ युवा सियासत एक बार गर्म है। मुद्दा है मुख्य संगठन के बाद दूसरे नंबर पर आने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने का। कई प्रमुख युवा भाजपाई जिलाध्यक्ष पद को हथियाने के लिए लगातार लगे हुए है। बड़े नेताओं से भी सिफारिशें कराने का भी दौर चल रहा है। हालांकि दो दिन पूर्व संभल में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक में पांच लोगों के नामों को पैनल में शामिल करके प्रदेश मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

भाजपा मेन बॉडी के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा दूसरे नंबर पर गिना जाता है। इन दिनों केंद्र और प्रदेश दोनों में ही भाजपा की सरकार होने के कारण भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद की भी खासी अहमियत है। यही कारण है कि पद को हथियाने के लिए कई नेताओं ने अपनी एड़ी चोटी को जोर लगा दिया है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद के लिए नाम तो कई हैं, लेकिन पैनल में जो नाम शामिल किए गए हैं, उनमें चार नाम चंदौसी शहर से ही है। इनमें से एक नाम पर अंतिम मोहर लगाने के लिए जिलास्तर से नामों का पैनल प्रदेश भाजयुमो कार्यालय लखनऊ भेजा गया है। सूत्र यह भी बताते हैं कि इसमें जिले के जनप्रतिनिधियों से भी राय मशविरा किया गया है। पैनल में गए एक नाम पर राज्यमंत्री गुलाब देवी ने ऐतराज भी जाहिर किया है, लेकिन अंतिम निर्णय तो भाजयुमो के प्रदेश नेतृत्व को ही करना है। जिलाध्यक्ष पद के दावेदार अपने अपने संपर्क वाले नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें