फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में बिजली करंट से युवक की मौत पर ग्रामीणों में उबाल, बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत पर ग्रामीणों में उबाल
विज्ञापन

मिलक (रामपुर)। रिश्तेदारी में आए युवक की करंट लगने से मौत को लेकर ग्रामीणों में बिजली निभाग के खिलाफ उबाल है। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंपा है। परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। विदित हो कि कोतवाली क्षेत्र के कपनेरी गांव निवासी सिपाही लाल(28) की अपनी रिश्तेदारी धनेली उत्तरी गांव में करंट से मौत हो गई थी।रिश्तेदारी में आए सिपाही लाल मकान के छत पर चढ़कर मोबाइल पर बात कर रहे थे। मकान की छत के पास से 11 हजार वोल्टेज की करंट से युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने रविवार को देर रात युवक का शव लेकर पीएम कराया और शव को परिजनों को सौंप दिया। बिजली विभाग के खिलाफ तमाम ग्रामीण एसडीएम से मिले और बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे जहां पर कोतवाल से मिले। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें