फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा का जल स्तर बढ़ने से खादरवासियों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। रामगंगा नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। इसे ले खादर क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। गोपालपुर के ग्रामीणों ने गांव की ओर बढ़ रहे नदी के पानी को रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से मैदानी और पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे नदियों में उफान आने लगा है। रामगंगा नदी का जल स्तर भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हांलाकि अभी ज्यादातर पानी नदी की हद में ही है। लेकिन रामगंगा तट पर बसे कांठ के गांव गोपालपुर की ओर नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। ग्राम प्रधान पति मनोहर सिंह ने बताया कि रामगंगा नदी के पानी बेग ने बाढ़ खंड के द्वारा लगाई गई अस्थाई अड्डियों को काट दिया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ खंड ने रेत के बोरों से अड्डियां बनाई थी। जो पानी के सामने टिक नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि नदी का पानी इसी प्रकार बढ़ता रहा तो पानी गांव में घुस जाएगा।
बता दें कि रामगंगा नदी कई बार इस गांव को काट चुकी है। 2010 की बाढ़ मेंगांव का प्राथमिक विद्यालय नदी में समा गया था। इसके अलावा आधे से अधिक मकान गिर गए थे। अब फिश्र गांव की ओर बढ़ रहे पानी को देख गोपालपुर के ग्रामीण परेशान हैं। गांव के परशुराम, मनोहर सिंह, सोमपाल सिंह, सुनील कुमार, सुखराम सिंह, रामपाल सिंह, चुन्नी खां, मुन्ने खां, राजपाल सिंह, राकेश कुमार, शीशराम सिंह आदि ने प्रशासन से मांग की है कि गांव को बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन


...कहां हैं बाढ़ चौकियां
कांठ। रामगंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। नदी ने बाढ़ खंड के द्वारा बनाई गई अस्थाई अड्डियों को बहा दिया है। पानी गांपालपुर की ओर बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ता रहा तो नदी का पानी खेतों में फैल जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी या कर्मचारी हालात को देखने के लिए नहीं आया है। ग्राम प्रधानपति मनोहर सिंह ने कहा कि वह तहसील से लेकर शासन तक तटबंध बनवाए जाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन किसी ने भी सुनवाई नहीं की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें