बहजोई। सावन के पहले दिन बम-बम भोले की गूंज रही। नगर के शिवालयों में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रिमझिम बरसात में भी श्रद्धालुओं का पूजा-अर्चना को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग पर दूध, मिष्ठान, शहद, धतूरा, बेल-पत्र व फल-फूल चढ़ाकर मन्नत मांगी। सादातबाड़ी पातालेश्वर महादेव शिव मंदिर समेत नगर के मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर, श्रीदेवधाम मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, मां चामुंडा मंदिर, शीतला माता मंदिर व बड़ा मंदिर परिसर स्थित शिवालयों ने पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक कर महाआरती की।