फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में फंसी साड़ी, गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई/चंदौसी। गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रही महिला की साड़ी बाइक में फंस गई। महिला झटके से नीचे गिरी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गेहट गांव निवासी बेनीराम की साठ वर्षीय पत्नी बुलाको देवी गुरु पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार की सुबह नौ बजे समसपुर निवासी रिश्तेदार की बाइक पर बैठकर गंगा स्नान करने के लिए राजघाट जा रही थी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ऊमरे गांव के संपर्क मार्ग से गुजरते समय महिला की साड़ी का पल्लू बाइक की चेन में फंस गया। इससे महिला झटके के साथ जमीन पर गिरी और तीन चार पटखियां खाईं। महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई। एक हाथ भी टूट गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि आसपास के लोग महिला को जुनावई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें