बहजोई। अब जिले की यातायात व्यवस्था में और सुधार आ सकेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिले को शासन की ओर से 50 होमगार्ड्स के जवान मिले हैं, जो कि नगर के मुख्य चौराहों व मार्गों पर तैनात रहेंगे। इसके लिए सभी होमगार्ड्स के जवानों को यातायात संबंधी टिप्स दिए गए। रिजर्व पुलिस लाइन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया।
शुक्रवार को होमगार्ड्स के जवानों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर सीओ यातायात गमलेश्वर विल्टोरिया ने टिप्स देते हुए कहा कि सभी होमगार्ड्स की जिम्मेदारी है कि जिले की यातायात व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने में सहयोग करें।
प्रभारी यातायात अनुज कुमार मलिक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान तीन दिनों में सभी होमगार्ड्स के जवानों को यातायात के नियम की जानकारियां दी गईं। साथ ही दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने व जिम्मेदारी से कर्त्तव्य का निर्वाह करने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि इन होमगार्ड्स के जवानों की ड्यूटी से यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में तो सहयोग मिलेगा ही, साथ ही कांवड़ मेले के दौरान भी यह सभी होमगार्ड्स के जवान पूरी जिम्मेदारी से यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रहेंगे।
पी-01, 02 व 03