बहजोई। एक नामचीन बैंक के तत्कालीन प्रबंधक समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना गुन्नौर के जड़वार के शाहपुर भूड़ निवासी महेशपाल पुत्र मथुरा प्रसाद ने पुलिस महानिरीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि सादातबाड़ी व बहजोई निवासी एक व्यक्ति ने नामचीन बैंक के तत्कालीन प्रबंधक ने उससे धोखाधड़ी कर मोटी धनराशि ले ली थी। थाना बहजोई में भी पूरे मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके परिपेक्ष्य में 06 जून 2018 को इनमें से एक व्यक्ति ने सीओ चंदौसी के दफ्तर परिसर में धनराशि लौटाने की बात कहते हुए फैसलानामा लिखा। बीती 10 जुलाई 2018 को उस व्यक्ति ने 03 लाख 78 हजार रुपये देना स्वीकार किया। जब उस व्यक्ति से अपनी धनराशि लेने उसके गांव गया तो उसने धनराशि देने से मना करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। बाद में देख लेने की भी धमकी दी। कोतवाल वहीद खान ने बताया कि पूरे मामले में अरविंद शर्मा निवासी सादातबाड़ी व कपिल निवासी बहजोई समेत नामचीन बैंक के तत्कालीन प्रबंधक सुशील कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।