बहजोई। नगर के मोहल्ला मां मंदिर के निकट गली स्थित एक मकान की दीवार तेज बारिश से अचानक गिर गई। इसके चलते निकट खड़ी मारुति वैन व एक बाइक चपेट में आ गई। दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसा गुरुवार की रात नौ बजे करीब हुआ। वाहन स्वामी घनश्याम दत्त शर्मा ने बताया कि दीवार काफी पुरानी व जर्जर थी। मकान मालिक से कई बार दीवार गिरने की बात कहते हुए शिकायत की गई थी, लेकिन इस पर कोई अमल नहीं हो सका। मोहल्ले वालों का कहना है कि वह तो गनीमत रही कि मारुति जिस स्थान पर खड़ी थी, वहां छोटे बच्चे खेलते हैं। यदि कोई बच्चा होता, तो वह गिरी हुई दीवार की चपेट में आ जाता। यदि शेष दीवार भी गिरा दी जाए तो भविष्य का खतरा भी टल जाएगा। इस दौरान मौके पर भीड़ रही।