कांठ। बकाया गन्ना भुगतान और गन्ना समस्याओं को ले भारतीय किसान यूनियन वृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर गन्ना उपायुक्त का घेराव कर प्रदर्शन करेगी। इसके लिए भाकियू पदाधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
बुधवार को भ्रमण के दौरान भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने किसानों से कहा कि आज गन्ना भुगतान न मिलने के कारण किसानों के आगे आर्थिक तंगी हो गई है। किसान अपने बच्चों के दाखिले स्कूलों में कराने के लिए भी सोच रहा है। धन अभाव में किसानों के जरूरी कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में आंदोलन के अलावा किसानों के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसे ले उन्होंने बृहस्पतिवार को पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार गन्ना उपायुक्त कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किए जाने को कहा। उन्होंने कहा इससे पहले जिला मुख्यालय पर पंचायत की जाएगी और बाद में गन्ने की होली फूंककर किसानों भुगतान न न देने का विरोध करेंगे। इस दौरान शुगर मिलों के खिलाफ भी नारेबाजी की जाएगी।
इस दौरान भ्रमण में भाकियू के जिला मंत्री नवनीत कुमार विश्नोई, तहसील अध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील प्रभारी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू, मीडिया प्रभारी राहुल चैधरी, उपाध्यक्ष रामकला सिंह, वरिष्ठ भाकियू नेता विक्की चैधरी, ओमराज सिंह, दिनेश कुमार, संरक्षक महकार सिंह, समरपाल सिंह, बच्चू सिंह, भीमसिंह, सतवीर सिंह मान, विजयपाल सिंह, हाजी इकराम आदि तमाम भाकियू कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।