कांठ। रविवार को सड़क हादसे मरे किसान का शव घर आया तो कोहराम मच गया। वही इस हादसे में घायल हुए दोनों युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है।
रविवार को मुरादाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवारों को रौंदकर फरार हो गया था। बाइक सवार नंदकिशोर निवासी सिरसा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि योगेंद्र और विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में दूसरे दिन भी दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर सोमवार को पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक नंदकिशोर का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। दो दिन से गांव का माहौल गमगीन है। इधर पुलिस ने दुघर्टनाकर भागे ट्रक की तलश शुरूकर दी है। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को किसान बीमा व अन्य मद से आर्थिक मद्द की दरकार की है। क्षेत्रीय विधायक राजेेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने अस्पताल पहंचकर घायलों का हाल जानने के बाद मृतक के परिजनों व घायलों को हर संभव मद्द दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं शनिवार को छजलैट के गांव अलीपुरा की मैडय्यो में हुई सड़क दुुघर्टना में मरे युवक के परिजन अभी सदमे में हैं तो पांचों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।