डिलारी। क्षेत्र के जटपुरा गांव में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर पॉलिथीन कैरी बैग हटाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। इतना ही ग्रामीणों को पॉलिथीन कैरी बैग के प्रयोग से होने जान लेवा घातक बीमारियों की जानकारी देते हुए पॉलिथीन के कैरी बैग का प्रयोग नही करने की सलाह दी। दुकानदारों से पॉलिथीन कैरी बैग का प्रयोग व बिक्री नही करने की सलाह दी। रैली गांव के प्रमुख मार्गो व गली गली निकाली गई। रैली के उपरांत आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रधान पति रईस अहमद ने की। इसमें बच्चो ने अपने विचार रख कर ग्रामीणों को जागरूक किया। प्रभारी प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह ने छात्र-छात्राओं को पॉलिथीन कैरी बैग का जीवन में प्रयोग नही करने की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में आयुषी गुप्ता, नसरीन, रूखसार, अमित, आदित्य आदि ने विचार रखे। सहयोग डॉ.चन्द्रभान सिंह , शरद कुमार गर्ग, दीपा थरेजा, विक्की कुमार आदि ने किया।