कांठ। खेत में पेड़ पर फंदे में ग्रामीण का शव लटका मिला। परिजनों और गांव वालों ने पुुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर सबूत को धुएं में उड़ा दिया है। सोमवार को कांठ थाने से मात्र चार किलोमीटर दूर बसे गांव के रहने वाले 30 वर्षीय ग्रामीण का शव दोपहर उसी के खेत में खड़े पोपलर के पेड़ में लटका मिला है। खेतों पर गए कुछ किसानों ने ग्रामीण का शव पेड़ में लटका होने की जानकारी दी तो परिजन मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर घर ले आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शाम को आनन फानन शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।