कांठ। पशु बेचकर घर लौट रहे किसान से हुई 53 हजार की लूट के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। पुलिस ने कई संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ भी की है। लेकिन ठोस आधार हाथ नहीं लगा है। इससे पहले वृद्धा व पशु बेचकर लौट रहे एक और किसान ने हुई लूट के मामले में पुलिस अभी तक कोरी है। रविवार को छजलैट के खुशहालपुर का भीमसिंह अपने बेटे नितपाल के साथ कूरी रवाना अड्डे के पास लगने वाले नखाशा बाजार से पशु बेचकर जा रहा था। कूरी रवाना और खुशहालपुर के बीच दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर पिता पुत्र से 53 हजार रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर दोनों को बेरहमी से पीटा भी था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू की थी। लेकिन दूसरे दिन तक भी पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली थी। हालांकि पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है। पुलिस अभी तक क्षेत्र के जमालपुर निवासी इस्लाम और उसके बेटे सलमान हुई 46 हजार की लूट तथा बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही भीकनपुर की सुनपति से 59 हजार की लूट के मामले में भी कोरी है।