फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण में टीकाकरण का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में चल रहे आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रशिक्षण में टीकाकरण संबंधी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रोजैक्टर के माध्यम से भी टीकाकरण संबंधी चित्रों, प्रश्नों आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल पाल ने प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ताओं से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने संबंधी प्रश्न भी पूछे। इस दौरान कई आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सही जवाब देने पर जहां उनकी हौसला अफजाई की गई वहीं सही जवाब न देने वाली आशा कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर उन्हें अलग से गहन प्रशिक्षण देने को कहा गया। आशा कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि वह नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति गंभीर रहें और समय समय पर उन्हें जरूरी जानकारी देती रहें। प्रशिक्षण में गनेश यादव, चंचल सिंह आजाद, अनीता शर्मा आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें