फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा से बड़ी संख्या में हाजियों का जत्था रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर से हज यात्रियों का बड़ा जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना हो गया। रवानगी से पहले जामा मस्जिद में मुल्क में अमन के लिए दुआ की गई। सोमवार को नगर से पांच दर्जन हज यात्रियों का जत्था नगर की जामा मस्जिद के खतीब मौलाना मोहम्मद जमील की अगुवाई में सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ। जत्थे को बड़ी संख्या में लोगों ने रवाना किया। इनमें प्रमुख रूप से मौलाना मोहम्मद इरफ़ान, हाजी मोहम्मद जमील, व्यापार मंडल अध्यक्ष हाजी अब्दुल समद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इससे पहले नगर की जामा मस्जिद में तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना अब्दुल सलाम ने हजयात्रियों को संबोधित करते हुए यात्रियों को दूसरे मुल्क के कानून का सम्मान करने और यात्रा दस्तावेज, पासपोर्ट तथा रकम की हिफाजत करने की ताकीद की। अंत में दुआ कराते हुए उन्होंने अल्लाह के घर में मुल्क में अमन, भाईचारे की दुआ करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें