बहजोई। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में आयोजित सुलह समझौता पुलिस परामर्श केंद्र में नौ परिवारों को मिलाया गया। काउंसलरों ने कुल 24 पत्रावलियों को सुनकर 10 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। इनमें से 01 पत्रावली को आवेदिका की ओर से बल न दिए जाने के कारण खारिज किया गया।
काउंसलर लवमोहन वार्ष्णेय एडवोकेट ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान एक मामला ऐसा सामने आया कि एक युवक ने शादी करने की बात कहते हुए एक युवती से करीब चार वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाए थे और बाद में शादी करने की बात से मुकरने लगा था। इस पर युवती की ओर से थाना में शिकायती पत्र दिया गया था। इसके बाद युवक युवती से शादी करने को राजी हो गया था और बाद में दोनों की शादी हो गई थी। करीब दो माह बाद फिर से युवक युवती से तकरार करने लगा था। अबकी बार युवती ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई थी। मामला सुलह समझौता पुलिस परामर्श केंद्र में आया। अब काउंसिलिंग के दौरान युवक व युवती को समझाया और पूरे मामले में सोच-समझकर विचार करने का समय दिया गया है। काउंसलरों में पूनम अरोरा समेत महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उप निरीक्षक संतोष विश्नोई, महिला कांस्टेबिल शगुन, रिंकी व विनीत मौजूद रहे।