फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली अवर अभियंता ने लिखाई ग्राम प्रधान के विरुद्ध रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। क्षेत्र के ग्राम सैदनगर स्थित 33 केवीए के बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता ने ग्राम खुशहालपुर के प्रधान के विरुद्ध चोरी की बिजली जलाने, गाली गलोच करने तथा जान से मरने की धमकी देने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवर अभियंता मोहम्मद इक़रार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 20 जुलाई को विद्युत चेकिंग के दौरान ग्राम खुशहालपुर के जंगलों में तीन व्यक्तियों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जो कि एलटी लाइन से केबल डाल कर ोरी से खेतो में सिंचाई कर रहे थे। इसके बाद वह अपने उपकेंद्र टांडा ग्रामीण में आकर जांच रिपोर्ट भरने लगा। तभी लगभग ढाई बजे ग्राम प्रधान खुशहालपुर नूर हसन पुत्र मेहँदी हसन उपकेंद्र पर बिजली चोरी कर्ता तथा समर्थकों को लेकर पहुंचा तथा एफआईआर न करने का दबाव बनाने लगा। जब उसने मना किया तो उसके साथ गाली गलौज करने लगा। साथ ही मौके पर मौजूद लाइन कुली शुएब तथा एसएसओ इरशाद को भी धमकाने लगा। इसके बाद अवर अभियंता को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसको जान से मार देगा। इसके बाद पुलिस ने अवर अभियंता की शिकायत पर आरोपी प्रधान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें