फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका साथ और सबका विकास भाजपा का मूलमंत्र:औलख

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। प्रदेश के राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा है कि सबका साथ और सबका विकास ही भाजपा का मूल मंत्र है। वह रठौंडा में रिमझिम बारिश के बीच सभा को संबोधित कर रहे थे। क्षेत्र के रठौंडा में आयोजित सभा में राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृृत्व में देश और प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। किसानों की आय दो गुनी करने का मिशन चल रहा है तथा हर हाथ को काम कोशिश हो रही है। उन्होने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है और भाजपा का सबका साथ, सबका विकास ही मूल मंत्र है। उन्होने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कीा डंका देश और दुनिया में मच रहा है। देश की जनता भाजपा पर भरोसा किया था। जिसका असर दिख रहा है। इससे पहले उन्होने कांग्रेस के जिला सचिव सतीश नायक समेत तमाम लोगों को भाजपा में शामिल किया। उससे पहले उनका यहां पर बारिश के बीच भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, डीसीबी के चेयरमैंन देवकरन गंगवार, चिरंजीव गुड्डू, भगवानदास राठौर, सरदार देवेंद्र सिंह, ब्रहमजीत, मुन्नी देवी, नरेश कुमार आदि तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें