फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छजलैट पुलिस ने पशु हत्या में दो किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पुलिस ने खाली पड़े एक प्लाट में गो वंशीय पशुओं की हत्याकर रहे दो लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वहीं इनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पकड़कर थाने लाए गए एक युवक को छुड़ाने के लिए महिलाओं ने थाने में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

शनिवार को छजलैट पुलिस ने एक सूचनापर क्षेत्र के गांव सरायखजूर निवासी नाजिम के खाली पड़े प्लाट में छापा मारकर दो लोगों को गो वंशीय दो पशुओं की हत्या करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। वहीं पकड़े गए लोगों के दो साथी पुलिस को चकमा देकर कुछ मांस उठाकर भाग गए। पुलिस ने मौके से एक कटा हुआ पशु व दूसरे के अवशेष बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े हुए दोनों युवको को थाने ले आई। बरामद पशु के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चिकित्सक ने गो वंशीय पशु होने की पुष्टि की है। पुलिस ने पकड़े गए मौहम्मद आलम, इरशाद तथा भागने वाले कासिम कुरैशी और नासिर कुरैशी निवासी सरायखजूर के खिलाफ एफआईआर दर्जकर ली है।
इधर पकड़े गए मौहम्मद आलम के पक्ष में तमाम महिला और पुरूष थाने आए उन्होंने उसे निर्दोष बताते हुए थाने में जमकर हंगामा किया। इनका कहना था कि भागने वालों को तो पुलिस ने पकड़ा नहीं मौहम्मद आलम शोर सुनकर घर से बाहर निकला तो उसे पकड़ लिया। बाद में महिलाओं को जैसे तैसे शांत किया गया।थाने के उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि क्षेत्र में पशु हत्या नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें