मिलक। क्षेत्र के पिपलाशिवनगर गांव में बसपा का कैडर कैंप का आयोजन हुआ।जिसमें बूथ कमेटियों की समीक्षा की गई। कैंप में मुख्य अतिथि बांकेलाल सागर ने बूथों की मजबूत पर जोर दिया। कहा कि यदि बूथ मजबूत होंगे तब बसपा की मुखिया को पीएम बनाने के मिशन को पूरा करने में आसानी होगी। कार्यक्रम में मोहन स्वरूप सैनी, परमानंद श्री वास्तव, मनोज पांडेय, हरनंदन सागर, श्याम सिंह सागर, मदन लाल, रामकुमार सागर, भगवानदास, रामबहादुर थे।