टांडा। नगर में भाजपा के वरिष्ठ अधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं से पदाधिकारियों ने किसान कल्याण रैली में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। नगर के रामलीला स्थित शिशु मंदिर विद्यालय में भाजपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों ने भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं से 21 जुलाई को होने वाली किसान कल्याण रैली में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा के मुख्य अतिथि जिला मंत्री राजकुमार चौहान ने कहा कि किसान कल्याण रैली में अधिक से अधिक लोग भाग लेकर रैली को सफल बनाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानें। इस मौके पर नगर अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, योगेश सैनी, करण सिंह सैनी, प्रताप सिंह चौहान, कांता प्रसाद सैनी, डा. भूदेव सैनी, विजेंद्र सिंह, कृष्णा सैनी आदि मौजूद रहे।