मिलक। बसपा के जोेनल प्रभारी हाजी महबूब अली ने कहा है कि सक्रिय सदस्यों कोे बूथों पर जिम्मेदारी मिलेगी। तब ही बसपा का मिशन 2019 पूरा होगा। क्षेत्र के मिलक मोहम्मद बख्श में बसपा का कैडर कैंप का आयोजन विधानसभा प्रभारी रामौतार कश्यप की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें बूथ कमेटियों की समीक्षा की गई। कैंप में मुख्य अतिथि एवं बसपा के जोनल प्रभारी हाजी महबूब अली ने कहा कि बसपा के सक्रिय सदस्यों कोे बूथों पर जिम्मेदारी मिले। तब ही बसपा का मिशन 2019 पूरा होगा। उन्होने कहा कि निष्क्रिय सदस्यों को हटाया जाए तथा बूथों को मजबूत किया जाए। यदि बूथ मजबूत होगें। तब बसपा की मुखिया को पीएम बनाने के मिशन को पूरा करने में आसानी होगी। सर्व समाज को हक मिलेगा। कार्यक्रम में बसपा के जिला सचिव सुरेंद्र गंगवार, सरोज राम सागर, विशंभर सिंह, अय्यूब अली पाशा, दिलीप सिंह, महेंद्र पाल सिंह, जगदीश, राजू, महेश, रामबहादुर थे।