फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत ला रही ट्रैक्टर-ट्राली को एसडीएम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। अवैध खनन कर रेत ला रही ट्रैक्टर-ट्राली को स्वयं उपजिलाधिकारी ने पकड़कर थाने में खड़ा करा दिया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई कर ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को उपजिलाधिकारी कांठ हिमांशु वर्मा जिला मुख्यालय से कांठ अपने कार्यालय आ रहे थे। तभी उन्हें मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर रेत ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्राली गांव रम्पुरा के सामने दिखाई दी। उन्होंने टीम के साथ ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया।
ट्रैक्टर चालक मनजीत निवासी काजीपुरा थाना छजलैट से जानकारी की गई तो उसने बताया कि वह रेत को रम्पुरा बेचने ले जा रहा है। उपजिलाधिकारी ट्रैक्टर-ट्राली सहित चालक सहित छजलैट थाने ले आए। उन्होंने पुलिस को चालक के खिलाफ कार्रवाई कर ट्रैक्टर-ट्राली को सीज के किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें