फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या की कोशिश-

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में बुधवार की देर रात एक युवती ने गृहक्लेश के कारण अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजन उसे राजकीय चिकित्सालय लाए हैं। यहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। कोतवाली क्षेत्र के मोअज्जमपुर की मड़ैया गांव निवासी सुरेश चंद्र की बीस वर्षीय बेटी सोनम पिछले कई दिनों से पारिवारिक विवाद के कारण गुमशुम थी। बुधवार की रात परजिनों से तकरार हो गई। उसके बाद जब परिवार के लोग सोने के लिए छत पर चले गए तो रात्रि दस बजे उसने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े। किसा तरह आग बुझाई गई। युवती को संयुक्त चिकित्सालय चंदौसी लाया गया। चिकित्सा प्रभारी डा.संतोष कुमार ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। डाक्टर ने बताया कि युवती करीब नब्बे फीसदी झुलस चुकी है, उसकी हालत चिंताजनक है। हालांकि युवती के पिता ने घर में किसी पारिवारिक विवाद से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें