मिलक। प्रशासन का प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चला अभियान धड़ाम हो गया। प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई 50 माइक्रोन की पॉलिथीन वैन कर दी है तथा प्रयोग करने वाले और बेचने वालों के खिलाफ सजा एवं हर्जाना का प्रावधान किया है। इस पर अमल कराने के लिए प्रशासन ने सोमवार को अभियान चलाया था ,लेकिन यह अभियान एक ही दिन चलकर रह गया। मसलन तीसरे दिन भी अभियान नहीं चल पाया। इससे धड़ल्ले से पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है।