टांडा। स्थानीय क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। वर्तमान सरकार में तहसील क्षेत्र को 20 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए 18 घंटे बिजली की आपूर्ति का वादा पूरा होता नहीं दिख रहा है। नगर में 10-12 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में केवल तीन से चार घंटे ही आपूर्ति की जा रही है। जब भी लोग उपकेंद्र पर फोन करते हैं तो कर्मचारी बताते हैं कि 132 केवीए की बिजली घर से बिजली कटी है। गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को भीं भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। इस भीषण उमस भरी गर्मी के बीच विद्युत कटौती व खराब शेड्यूल से जहां रातों की नींद गायब हो रही है तो वहीं दिन का सुकून भी छिन गया है। बिजली के आने जाने का कोई समय ही निश्चित नहीं।इस उमस भरी गर्मी में दिन में भी भरपूर बिजली कटौती हो रही है। रात में कभी आई भी तो वह कटौती व लो-वोल्टेज की भेंट चढ़ जाती है। निर्धारित आपूर्ति देने के नाम पर उपभोक्ताओं को छला जा रहा है। नगर के अब्दुर्रहमान, अबरार सैफ़ी, अनिल कुमार, गुलाब प्रधान, मोहम्मद रिहान,साबिर अली आदि ने मांग की के बिजली कटौती की समस्या को दूर किया जाए।