फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में डेढ माह से पालिका में ईओ के रिक्त पद पर तैंनाती नहीं, विकास पर ब्रेक लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। डेढ माह से पालिका में ईओ के रिक्त पद पर तैनाती नहीं होने के कारण विकास पर ब्रेक लगा। वहीं दूसरी ओर पालिका के 66 कर्मियों का वेतन फंसा। कांग्रेस ने डीएम से रिक्त पद पर ईओ की तैनाती की मांग की है। नगर पालिका परिषद में तत्कालीन ईओ 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए। रिक्त पद पर शासन ने किसी ईओ की तैनाती नहीं की है। ईओ की तैनाती न होने के कारण विकास के काम प्रभावित हैं तथा मृत्यु एवं जन्म प्रमाण पत्र फंसे हुए हैं। ईओ को लेकर सपा की नगर पालिकाध्यक्ष केतकी गंगवार डीएम से मिल चुकी हैं। डीएम ने शासन को प्रस्ताव भेजने का भरोसा दिलाया था,लेकिन शासन से कोई ईओ नहीं मिल पाया है। ईओ न होने के कारण 66 पालिका कर्मियों का वेतन फंसा है। वेतन न मिलने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने डीएम के नाम संबोधित एक दो सूत्री ज्ञापन भेजा है। जिसमें जनहित में ईओ की तैनाती कराने की मांग की है। ज्ञापन पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, हसीब खां, मुनन खां, यूनुस अंसारी, सोमपाल, अकील, गुरचरन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें