फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में काम पर लौटे 43 हड़ताली लेखपाल, टूटा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। प्रदेश सरकार की ओर से राजस्व परिषद के अध्यक्ष से उत्तर प्रदेश संघ के बीच मंगलवार को वार्ता पर हड़ताल खत्म होने पर बुधवार को हड़ताली 43 लेखपाल अपने काम पर लौट आए। लेखपालों के काम पर लौटने पर तीन जुलाई से तहसील में पसरा सन्नाटा टूटा। लेखपालों ने अपना कामकाज किया। वहीं दूसरी ओर लेखपालों की हड़ताल के कारण फंसे करीब तीन हजार प्रमाण पत्रों के आवेदकों को राहत मिली है। जिन पर लेखपाल अपनी रिपोर्ट लगाने लगे हैं। बुधवार को पांच सौ प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया पूरी हो गई। तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को सभी 43 लेखपाल काम पर लौट आए। स्थानीय इकाई के अध्यक्ष राजीव कुमार सक्सेना ने काम पर लौटकर आने को लिखित रूप से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें