टांडा। उप जिला अधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व वसूली टीम ने क्षेत्र में बकाया वसूली अभियान चलाया।राजस्व वसूली टीम द्वारा चलाए अभियान में हिरासत में 3 बकाएदारों को जेल भेजा।
टांडा तहसील में नवागत उप जिला अधिकारी एम एस पुंडीर के सख्त निर्देशों के बाद तहसीलदार एस एन शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के गांवों मे वसूली अभियान चलाया गया। क्षेत्र में चलाए गए जोरदार वसूली अभियान में बैंक के बकाएदारों की धड़पकड़ की गई। जिसमें गांव शाहपुरा के बकायेदार अहमद , गांव अपलगढ़ धनपुरा के बकायदा परमाल सिंह , गांव अल्हेपुर के बकायेदार अफसर अली को चलाएं अभियान में धड़ पकड़ कर हिरासत में लिया गया। हिरासत में आए तीनों बकाएदारों को जेल भेज दिया । चलो अभियान में क्षेत्र में सूचना फैलने से आसपास के गांवों में बकायदा अपना घर छोड़कर फरार हो गए। तीनों बकाएदारों पर क्रमश 3 लाख 71 हजार एक सौ 95, दूसरे बकायेदार पर 3 लाख 75 हजार 221 रुपये, तीसरे बकायेदार पर दो लाख बैंक की बकाया धनराशि लंबित चल रही थी।