बहजोई। नगर के कृष्ण मुरारी मनोरमा अग्रवाल सरस्वती इंटर कालेज परिसर में भूजल सप्ताह मनाया गया। इसके तहत छात्र-छात्राओं ने भूजल के गिरते स्तर को दर्शाते हुए पेंटिंग आदि बनाईं। जागरुकता के लिए स्लोगन लिखे। निबंध में कुशाग्र भारद्वाज ने, पोस्टर प्रतियोगिता में विकास यादव ने स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह व राजकीय इंटर कालेज लहरावन के प्रधानाचार्य सीपी सिंह समेत विद्यालय के प्रधानाचार्य व स्टाफ के लोग मौजूद रहे।