बहजोई। नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित सभासदों व व्यापारियों के साथ आयोजित की गई बैठक में पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह का कहना था कि पोलीथीन का प्रयोग न करने का शासन का फैसला है। शासन के फैसले को मानते हुए पोलीथीन के प्रयोग पर रोक लगाई जाए। इस बीच व्यापारियों की ओर से यह बात पालिकाध्यक्ष के समक्ष रखी गई कि जो स्टॉक है, उसके बाद नया स्टॉक नहीं मंगाया जाएगा। तब तक प्रशासन पोलीथीन को लेकर कुछ रियायत बरते। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शासन के निर्णय का सहयोग करते हुए नगर में कम से कम पोलीथीन का प्रयोग करें। इससे नगर में स्वच्छता भी बनी रहेगी।