फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में 29 प्रशिक्षणार्थी लेखपालों पर अंतिम नोटिस का असर नहीं, हड़ताल पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। प्रशासन के सेवा समाप्ति के अंतिम नोटिस पर हड़ताली 29 प्रशिक्षणार्थी लेखपालों पर कोई असर नहीं। इसके चलते वह काम पर नहीं लौटे और वह हड़ताल पर कायम हैं। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने तीन जुलाई से प्रदेश सरकार की ओर से लेखपालों की हड़ताल पर एस्मा लगाने पर काम पर नहीं लौटने वाले 29 प्रशिक्षणार्थी लेखपालों को सेवा समाप्ति के नोटिस जारी किए थे। जिनकी समय सीमा 12 जुलाई तक थी, लेकिन कोई प्रशिक्षणार्थी लेखपाल काम पर नहीं लौटा था। संबधित लेखपालों ने अपने बस्ते भी जमा नहीं कराए। सरकारी रिकार्ड को अपने पास अनाधिकृत रूप से रखे हुए हैं और लगातार हड़ताल पर हैं। इस पर प्रशासन पर एस्मा का उल्लंघन करने वाले 29 प्रशिक्षणार्थी लेखपालों को सेवा समाप्ति का अंतिम नोटिस जारी किए थे। जिसमें तत्काल काम पर नहीं लौटने पर सेवा समाप्ति करने की चेतावनी दी गई थी ,लेकिन हड़ताली प्रशिक्षणार्थी लेखपालों पर सेवा समाप्ति के अंतिम नोटिस का कोई असर नहीं पड़ा। सूत्र बताते हैं कि हालांकि प्रशासन अपने स्तर से काम पर लौटने की प्रक्रिया कर चुका है ,लेकिन अगले एक्शन को लेकर शासन के इशारे का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें