टांडा। सभासद ने मिड डे मील ठेकेदार की उप जिला अधिकारी से की शिकायत है। सभासद ने मिड डे मील ठेकेदार पर कच्ची रोटी की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है। कच्ची रोटी खाने से बच्चों को पेट दर्द की शिकायत हो रही है। नगर के मोहल्ला दुलीवाला वार्ड संख्या 6 के सभासद शिवप्रसाद सैनी ने तहसील पहुंचकर उप जिला अधिकारी से मिड डे मील ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की। सभासद ने मिड डे मील ठेकेदार की शिकायत कर आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा मोहल्ले में स्थित प्राथमिक विद्यालय में लंबे समय से कच्ची रोटियां भेजी जा रही हैं। कई बार सभासद ठेकेदार से भेजी जा रही रोटिया में सुधार करने की बात कही। लेकिन ठेकेदार ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया। वहीं रोटियों में भी कोई सुधार नहीं किया गया है। जिसके चलते बच्चे पेट में दर्द होने की शिकायत करते रहते हैं। सभासद ने ठेकेदार के खिलाफ उप जिला अधिकारी से शिकायत कर रोटियां तथा मिड डे मील के खाने में सुधार कराने की मांग की है।