फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस लाख रुपये से होगा गांव पथरा में विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। विकासखंड बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत व प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पथरा में बीस लाख रुपये की लागत से बारात घर का निर्माण होगा। हाईमास्ट लाइटें और सड़क निर्माण भी होगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए जारी हुए बजट के तहत विकासखंड बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत व प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पथरा में बीस लाख रुपये की धनराशि से एक बारात घर, तीन हाईमास्ट लाइटें व एक सड़क का निर्माण किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि बीस लाख रुपये की धनराशि में आठ लाख 50 हजार रुपये की धनराशि से एक बारात घर, सात लाख 50 हजार रुपये की धनराशि से तीन हाईमास्ट लाइटें व चार लाख रुपये की धनराशि से सीता आश्रम से कांकड़ वाले तालाब तक 120 मीटर नाली/ सीसी टाइल्स रोड का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। धनराशि आवंटित हो गई है। स्टीमेट तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें