कांठ। सोमवार को सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ में होने वाली भाकियू की पंचायत और रोडजाम की सफलता के लिए शनिवार को भाकियू पदाधिकारियों ने छजलैट क्षेत्र के गांव सीमला पंचायत कर मांगों को जोरदार ढंग से उठाया।
इस मौके पर किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान दिलाने, बिजली व्यवस्था में सुधार किए जाने, डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट किसान हित में लागू करने आदि की मांगों को उठाया। भाकियू पदाधिकारियों ने मांगों के संबंध में सोमवार को कांठ में होने वाली पंचायत और रोडजाम की सफलता का किसानों से आह्वान किया। अधिक से अधिक इसमें भाग लेने की अपील की। इस मौके पर भाकियू वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, ब्लाकाध्यक्ष चौधरी वीरसिंह सिंह, तहसील प्रभारी जितेंद्र विश्नोई जीतू, तहसील अध्यक्ष हरदीप सिंह, राहुल चौधरी, राजवीर सिंह, बच्चू सिंह, विपुल कुमार, करुण कुमार, मुखराम सिंह, संजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सैनी, गजराज सिंह, भोपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरपाल सिंह, समरपाल सिंह, विजयपाल सिंह, बच्चू सिंह, कृपाल सिंह, गंगासरन सिंह, हरपाल सिंह आदि भारी संख्या में किसान व भाकियू पदाधिकारी, कार्यकर्ता रहे।