फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक में छह बीएलओ के काम में शिथिलता मिली,कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। तहसीलदार अशोक कुमार सिंह और नायब तहसीलदार मोनालिसा जौहरी को विधानसभा मतदाता सूचियों के पुर्नरीक्षण में छह बीएलओ के काम में शिथिलता मिली। जिसको लेकर संबधित विभाग को कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय नवदिया में तैंनात शिक्षक एवं बीएलओ सिदृार्थ शंकर के काम का सत्यापन किया। जिसमें विधानसभा मतदाता सूचियों के पुर्नरीक्षण में काम में शिथिलता मिली। सत्यापन में पाया कि वह स्कूल में कई दिनों से गैरहाजिर हैं। जिसकी रिपोर्ट एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को दी। उन्होने बीएसए को कार्रवाई की संस्तुति की है। वहीं दूसरी ओर नायब तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने बीएलओ पद पर नियुक्त उच्च प्राथमिक विद्यालय धमोरा और कमोरा की शिक्षा मित्र रंजना व कुसुम, बीएलओ पद पर नियुक्त प्राथमिक विद्यालय हुरमतनगर में तैंनात शिक्षा मित्र मीना देवी, बीएलओ के पद पर नियुक्त मिलक असदुल्लापुर में तैंनात रोजगार सेवक मोहम्मद अहमद तथा बीएलओ के पद पर जालिफनगला में तैंनात आशा शाकरा खातून के विधानसभा मतदाता सूचियों के पुर्नरीक्षण के काम का सत्यापन किया। जिसमें नायव तहसीलदार को पांचों के काम में शिथिलता मिली। एसडीएम ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें