फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलक पुलिस ने प्रधान पति हत्याकांड के फरार आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। पुलिस ने प्रधान पति हत्याकांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा। कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर शर्की गांव की प्रधान के पति संजीव पांडेय हत्याकांड के फरार आरोपी को शुक्रवार को पकड़ा था। कई माह से फरार चल रहे घोसीपुरा गांव निवासी मोहम्मद अली को पुलिस ने धर दबोचा था। फरार मोहम्मद अली पर 15 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। हत्याकांड में एक अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें