फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। क्षेत्र के गांव लालपुर सरकथल निवासी रोहन सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया की रोहन सिंह का भाई कोविन्दर अपनी बाइक से मां शांति तथा पत्नी ज्योति को टांडा से दवाई दिला कर अपने गांव वापस जा रहा था। रास्ते में जाते हुए अज्ञात वाहन ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। जिससे तीनों मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में रोड पर पड़े आते जाते लोगों ने परिजनों को सूचित कर टांडा सीएससी उपचार के लिए ले आए। घायलों की हालत गंभीर होने पर सीएससी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला युवक की मां शांति की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया। वही हुए हादसे में हुए पत्नी ज्योति तथा भाई कोविंदर की हालत गंभीर बनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें