टांडा। पालिकाध्यक्ष महनाज जहां ने 15 जुलाई से पॉलीथिन पर प्रतिबंध को लेकर नगर पालिका कर्मियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई। पालिकाध्यक्ष ने जागरूकता के लिए नगर में मुनादी कराने के साथ ही पालिका कर्मियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
बता दें कि हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद पालिका ने भी बैठक कर नगर में 15 जुलाई से पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। जिसके लिये नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पंद्रह जुलाई से पॉलीथिन पर पूर्णतया प्रतिबंधित लग जाएगा। पॉलीथिन प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है और इसे प्रतिबंधित करना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। बैठक में मकसूद लाला, ज्ञान बाबू, राजकुमार शुक्ला, अनिल कुमार गुप्ता, धनीराम, जेई दीपक शाह, आदि समेत सभी पालिका कर्मी मौजूद रहे।