फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा के श्रवण से सफल हो जाता है जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के गांव चक में भागवत कथा का वाचन करते हुए पं. पुष्पराज शास्त्री ने कहा कि भगवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। कथा के प्रथम दिन विधिविधान से कलश शोभायात्रा निकाले के बाद मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना किए गए।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा के सुनने से मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है। कथा का श्रवण कर उसे जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुओं का सदैव सम्मान करना चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रभु की भक्ति करनी चाहिए। प्रभु की कृपा होने से मनुष्य बार बार के जीवनमरण के चक्र से मुक्त हो जाता है। इस अवसर पर राजीव चौधरी, विजयपाल सिंह, बाबूसिंह, हरिकिशोर शर्मा, सुखवीर सिंह, हरिओम शर्मा, नितिन शर्मा, भूषण शर्मा, पिंटू, गामा सिंह, नरदेव सिंह, चरन सिंह आदि तमाम महिला पुरुषों ने धर्मलाभ प्राप्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें