चंदौसी। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिह की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाने की रूपरेखा तय की गई। जिसमें भूजल पर बढ़ती निर्भरता एंव औद्योगिकीकरण के कारण प्रदेश मे भूगर्भ जल स्रोतों का अनियंत्रित एंव अविवेकपूर्ण दोहन होने पर चिंता व्यक्त की गई।
जिलाधिकारी ने कहाकि प्रदेश के अधिकांश शहरी क्षेत्रो में भूजल में चिंताजनक गिरावट एवं अतिदोहन की स्थिति उत्पन हो गई है। भूजल संसाधन के नवीनतम आंकलन के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के 217 विकास खंड अतिदोहित/क्रिटिकल/सेमीक्रिटिकल श्रेणी में पहुॅच गए हैं। प्रदेश में भूजल की उपलब्धता जहां निरंतर कम होती जा रही है। वही इस संसाधन पर दबाव अत्यधिक बढता जा रहा है, जो एक चिंताजनक स्थिति है। भूजल उपलब्धता में कमी के साथ-साथ कई क्षेत्रो मे भूजल प्रदूषण एंव जल प्लावन की समस्याएं भी सामने आई हैं। प्रदेश में भूजल की इस समस्या का दीर्घकालिक एंव समेकित समाधान शासन की प्राथमिकता हैं। जनपद संभल में 16 से 22 जुलाई के मध्य जनपद/तहसील/विकास खंड एवं ग्राम सभा स्तर पर कार्यक्रम प्रस्तावित किए जाएंगे। इसमें 16 जुलाई को स्कूल/कालेजो में परिचर्चा एंव संवाद एंव निबंध प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद प्रतियोगिता। 17 जुलाई को सभी स्कूल/कालेजो में रैली, साइकल परेड। 18 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में पूर्वाह्न 11 बजे भूजल संरक्षण पर गोष्ठी। भूगर्भ जल विभाग द्वारा वृत्त चित्र स्लाइड शो का प्रदर्शन। 19 जुलाई को पौधरोपण। 20 जुलाई को जनपद मुख्यालय बहजोई में कठपुतली प्रदर्शन, लोक नृत्य/गीत, नुक्कड नाटक आदि का आयोजन किया जाएगा।
इसमें मुख्य विकास अधिकारी शम्भू नाथ त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अमिता सिह, डीएफओ देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी, एसडीएम दीपेंद्र यादव, एसडीएम संभल अमित कुमार, एसडीएम चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित, जिला पचांयत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, बीएसए वीरेंद्र कुमार, विकास खंड अधिकारी आदि मौजूद रहे।
--------------------------------------
15 अगस्त को 4.29 लाख पौधे रोपित होंगे
चंदौसी। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिह ने पौधरोपण समिति की बैठक की। जिसमें कहाकि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला संभल में 15 अगस्त को पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जिला संभल को 4.29 लाख पौधो का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें सभी विभागों को स्थल चयन का करने का आदेश दिया गया है।
वन विभाग की पौधाशालाओं में उपलब्ध शेष पौधो की सूचना विभागीय वन अधिकारी संभल उपलब्ध कराएगे। इन्ही उपलब्ध पौधो के अनुसार जनपद संभल का लक्ष्य संशोधित का पूर्ण निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी अधिकारी मिलकर सफल कार्य करेंगे।
इसमें सीडीओ शंभू नाथ त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अमिता सिह, डीएफओ देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी सभी एडीएम व बीडीओ शामिल रहे।