बहजोई। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर एसपी के आदेश से थाना पुलिस ने पति समेत 09 ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गांव किसौली निवासी विवाहिता सीमा ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति व ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन गाली-गलौज मारपीट करते हैं। अब घर से भी निकाल दिया है। कोतवाल वहीद खान ने बताया कि महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति जयपाल समेत ससुर रामभरोसे, सास मधु, जेठ प्रमल, जेठानी गुड्डो, ननद नेक्सी, नंदोई श्रीपाल, रिंकू व रिंकी निवासीगण गांव अहमदनगर पस्तौरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।