टांडा। एसडीएम ने हड़ताली लेखपालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने इस मामले में तहसीलदार को हड़ताली लेखपालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है। समाचार लिखे जाने पर टांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। लेखपालों के हड़ताल से शासन ने सख्ती से निपटने का आदेश दिया है। शासन के निर्देश के बाद एसडीएम बीएन पुंडीर ने लेखपालों को शुक्रवार सुबह से 10 बजे से काम पर आने का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद लेखपाल काम पर नहीं आए। इसके बाद एसडीएम ने लेखपालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए।