फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा दिखाकर रुकी राजधानी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद और कटघर रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार दोपहर राजधानी एक्सप्रेस झंडा दिखाकर रोक दी गई। वरना हादसा हो सकता था। करीब पंद्रह मिनट ट्रेन यहां खड़ी रही। ट्रैक की मरम्मत कार्य पुराना होने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। गुरुवार दोपहर मुरादाबाद और कटघर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहा था। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन गुरुवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। पटरी पर चल रहे कार्य की वजह से इंजीनियरिंग स्टाफ ने झंडा दिखाकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन यहां पंद्रह मिनट रुकी। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। एडीआरएम शरद श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैक पर मरम्मत कार्य चल रहा था। जिस वजह से ट्रेन रोकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें