चंदौसी। जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा प्रादेशिक पुस्कार योजना के तहत वर्ष 2018-19 के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। ताकि प्रदेश में उद्योमियों को प्रोत्साहित किया जा सके।
उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन कार्यालय के मिली जानकारी के अनुसार पुरस्कार के लिए आवेदन करने वालों के लिए कुछ पात्रताएं भी हैं, जिसमें पुरस्कार वर्ष के पिछले तीन वर्ष अवधि में इकाई स्थापित हों तथा कार्यरत रही हो। इकाई एमएसएमई अधिनियम 2006 के अंतर्गत ईएम-दो उद्योग आधार मेमोरेंडम प्राप्त हों। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप एवं सभी संलग्नकों सहित प्रस्तुत किया जाना चाहिए। निर्यात मूलक इकाइयों में अनुसूचित जाति/जनजाति एंव महिलाओं को प्राथामिता दी जाएगी। सूक्ष्म एंव लघु उद्यामियों के लिए विशिष्ट गुणवत्ता उत्पाद पुरस्कार के अंतर्गत चयनित उत्पाद समूहों में कलस्टर उद्यमियों को प्राथमिकता प्रदान की जा सकती हैं। सेवा क्षेत्र के लिए चयनित 12 समूहों में उनका संबंधित विभागों में पजीकृत होना आवश्यक है। निदेशालय को आवेदन पत्र उपलब्ध कराने की तिथि 30 जुलाई है। इच्छुक उद्यमी अपने आवेदन पत्र तीन प्रतियों में निर्धारित प्रारूप पर उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन कार्यालय में 20 जुलाई तक उपलब्ध कराए।
--------------------------------
इन क्षेत्रों में मिलेंगे पुरस्कार-
----------------------------------
चयनित उद्योग समूह:-लेदर मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, फूड कारपेट दरी, जरी बिल्डर्स हार्डवेयर, केमिकल्स, ग्लास एंड सिरेमिक्स, हौजरी रेडिमेड, लकडी, फर्नीचर, स्पोर्टस गुडस, सिल्क, विविध हस्ताशिल्प।--------------------------------
चयनियत सेवा क्षेत्र:--टूरिज्म, शॉपिंग/रिटेल, एजूकेशन, हेल्थकेयर, मीडिया/विज्ञापन, आईटी लीगल, होटल/कैटरिगं ट्रांसपोर्ट, कंसट्रक्शन, फाइनेंसियल, विविध सेवा।
---------------------------