बहजोई। बारात लेने जा रही बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में रामबहादुर पुत्र जगतपाल निवासी गांव थाने थाना गुन्नौर व रौंदाश पुत्र भूदेव निवासी गुन्नौर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसा पाठकपुर चौकी क्षेत्र में धतरा रोड पर हुआ।
वहीं दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार गांव सुल्तानपुर खुर्द निवासी राजकुमार पुत्र दलवीर सिंह व दूसरी बाइक पर सवार दिनेशपाल पुत्र थान सिंह घायल हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
-----------------------
इलाहाबाद बैंक की ओर से लगाया गया वाटर कूलर
बहजोई। नगर के बहजोई इंटरमीडिएट कालेज परिसर में इलाहाबाद बैंक की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर वाटर कूलर लगाया गया। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह समेत मंडल प्रमुख आरके जोशी, मुख्य प्रबंधक सौरभ कौशिक, चंदौसी से अजय प्रकाश वार्ष्णेय, लवमोहन वार्ष्णेय एडवोकेट समेत विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।