फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान भवन पर गरजे भकियू कार्यकर्ता,किसानो की समस्याओं को ले किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। भाकियू ने पंचायत कर किसानों की समस्याओं को शिद्दत से उठाया। इसे लेकर प्रदर्शन किया गया। शुगरमिल प्रबंधकों पर मनमानी और तनाशाही का आरोप लगाया गया। किसानों से सोलह के रोडजाम को सफल बनाए जाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को किसान भवन छजलैट पर भाकियू की हुई पंचायत में किसानों की समस्याओं को उठाया गया। वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि किसान आर्थिक संकट झेल रहा है। मिल प्रबंधक मनमानी और तानाशाही पर डटे हैं। सरकार भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। गन्ने का भुगतान न होने से किसानों के जरूरी काम रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि अनेकों बारी बिजली सुधार की मांग की जा चुकी है। एसडीएम से लेकर मंडलायुक्त और अवर अभियंता से ले बिजली महाप्रबंधक तक गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं है। पंचायत में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने तथा बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद किए जाने की मांग की गई। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह 16 जुलाई को प्रस्तावित रोडजाम में अधिक से अधिक संख्या में कांठ पहुंचे। इस अवसर पर पंचायत में भाकियू तहसील अध्यक्ष हरदीप सिंह, प्रभारी जितेंद्र विश्नोई उर्फ जीतू, मीडिया प्रभारी राहुल चौधरी, समरपाल सिंह, विजयपाल सिंह, बच्चू सिंह, विक्की चौधरी, संजीव कुमार, रामपाल सिंह, सतपाल सिंह, राकेश कुमार हरस्वरूप सिंह, भीम सिंह, अजयपाल सिंह, दिनेश कुमार आदि भाकियू कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें