फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ के उपभोक्ताओं को मिली दो घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सोमवार को नगर के उपभोक्ताओं को पूरा दिन में मात्र दो घंटे ही बिजली मिल पाई है। तहसील क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। दिनभर ट्रिपिंग और अघोषित कटौती अब उपभोक्ताओं के जी का जंजाल बन गई है।
विज्ञापन

कांठ तहसील के उपभोक्ता बिजली को लेकर पिछले डेढ़ महीने से परेशान हैं। अब तो हद ही हो गई हैं। सोमवार को पूर दिन में मात्र दो घंटे ही बिजली मिल पाई है। सरकार ने बिजली आूपर्ति का शेड्यूल निर्धारित किया हुआ है। लेकिन स्थानीय स्तर पर बिजली की अघोषित कटौती सिरदर्द बनी हुई है। इसके अलावा दिनभर ट्रिपिंग और लेे वोल्टेज के कारण बिजली आने के बाद भी कोई लाभ नहीं होता। बिजली को ले किसान परेशान हैं। भीषण गर्मी में फसलें सूख रही हैं। चंद्रपाल सिंह, काले, गजराज सिंह, होराम सिंह, दीपक कुमार, राजेश आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली की दरे बढ़ा दी गई हैं और सुविधाएं घट दी गई हैं। इधर नाजिर, मोहसीन, नदीम, शमीम आदि बुनकरों ने भी बिजली के कारण रोजगार प्रभावित होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें