कांठ। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। एक दूसरे पर मेड़ काटने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। छजलैट के गांव फूलपुर के रहने वाले दो पक्षों में जमीनी विवाद खड़ा हो गया। कुछ लोग दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर समझौता कराने की कोशिश करने लगे। लेकिन शाम तक दोनों पक्ष थाने पर ही जमे हुए थे।